धर्मशाला में शहीद दुर्गामल दल बहादुर फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष पालम जंग प्रधान और सदस्य पत्रका
धर्मशाला। ऑल इंडिया शहीद मेजर दुर्गामल कैप्टन दल बहादुर थापा मेमोरियल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट से पहले इस वर्ष अंडर-19 इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 23 अप्रैल से शुरू होगी। इसमें 11 स्कूलों की टीमें भाग लेंगी।
धर्मशाला में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष पालम जंग प्रधान ने कहा कि अंडर-19 टूर्नामेंट के माध्यम से खिलाड़ियों को वरिष्ठ स्तर के मुकाबलों का अनुभव भी मिलेगा। इसके बाद मुख्य शहीद मेजर दुर्गामल कैप्टन दल बहादुर थापा मेमोरियल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 27 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट में 14 टीमें भाग लेंगी। भारतीय सेना की 16 गढ़वाल राइफल, 2 गढ़वाल राइफल, 3/5 गोरखा राइफल, 5/5 गोरखा राइफल के अलावा सीआईएसएफ, राजस्थान पुलिस, आरबीआई मुंबई, कस्टम नई दिल्ली, खालसा क्लब अमृतसर, डू लाइकट स्पोर्ट्स क्लब जालंधर, जीएसटी फगवाड़ा, आरसीएफ कपूरथला, एपीएफएफ और भागसू इलेवन शामिल हैं। पहले मोहम्मडन स्पोर्टिंग कोलकाता, ईस्ट बंगाल एफसी और मोहन बागान जैसी टीमें भी आना चाहती थीं लेकिन फुटबाल मैदान पूरी तरह से तैयार न होने के चलते आने से मना कर दिया है। खर्चा अधिक होने के चलते एक टीम को नहीं बुलाया गया।
उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के विजेता को गोल्ड कप के साथ दो लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। उपविजेता टीम को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल और ट्राॅफी प्रदान की जाएगी।
धर्मशाला में शहीद दुर्गामल दल बहादुर फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष पालम जंग प्रधान और सदस्य पत्रका