फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लंबागांव स्कूल में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता शुरू

Sun, 13 Sep 2026 11:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबागांव में अंडर-19 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


मंत्री गोमा ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ हिस्सा लेने और बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बास्केटबाल कोर्ट के जीर्णोद्धार के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार ने मुख्यातिथि का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 पाठशालाओं 320 छात्र भाग ले रहे हैं। इस मौके पर एडीपीओ जिला कांगड़ा अतुल कटोच, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता सूद, जिला परिषद सदस्य अभिलाषा कुमारी, जयसिंहपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु राणा और लंबागांव पंचायत प्रधान विजयंत राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें