फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा की गन की सफाई करते समय गोली चलने पर भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के बंडिया खोपा गांव में बंदूक की सफाई करते समय गलती से गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जगदीश चंद अपनी बंदूक की सफाई कर रहा था कि अचानक गोली चल गई। गोली भांजे रोहित के कंधे पर जा लगी। घटना के तुरंत बाद घायल युवक को उप मंडलीय चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दयोल गांव का भारतीय सेना में सेवारत 24 वर्षीय रोहित बंडिया खोपा में अपने परिजनों के साथ अपने मामा जगदीश के घर आया हुआ था। जगदीश के पड़ोसी संतोष कुमार ने पुलिस में दिए बयान में कहा है कि रविवार सुबह उसके पड़ोसी जगदीश चंद के घर से धमाके की आवाज आने के बाद वह जगदीश के घर गया। उस समय रोहित दरवाजे पर पड़ा हुआ था और रोहित के परिजन आंगन में मौजूद थे। जगदीश चंद ने बताया कि वह बंदूक की सफाई कर रहा था कि अचानक गलती से गोली चल गई। संतोष कुमार के बयान के बाद पुलिस ने मामले में बिना सूचना के गन की सफाई करने और मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जगदीश चंद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें