फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा में मामा-भांजे ने चुराई थी महिला की चेन

Sun, 24 May 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। बज्रेश्वरी माता मंदिर में 20 मई की सुबह स्थानीय महिला से चेन स्नैचिंग मामले को सुलझा लिया गया है। चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी हरियाणा और राजस्थान से गिरफ्तार किए हैं। साथ ही जिस सुनार को चेन बेची थी उससे चेन बरामद करने के साथ उसे भी मामले में शामिल किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय ने 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

गिरफ्तार दोनों आरोपी रिश्ते में मामा और भांजा हैं। रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि 20 मई को स्थानीय महिला चंद्र शांता गुरुद्वारे के बाद मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। वह जैसे ही डूंगा बाजार में वाटर कूलर के समीप पहुंची दो लोग आए और उनकी चेन छीनकर भाग गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज को खंगाला। इस दौरान पाया कि आरोपी वारदात के बाद घुरकड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाकर कांगड़ा पहुंचे और वहां से बस के जरिए भागे। सीसीटीवी कैमरा फुटेज से कुछ सुराग मिलने के बाद एसएचओ संजीव कुमार और उनकी टीम ने बस अड्डे के आगे डोमिनोज पिज्जा शॉप के समीप दबिश दी। यहां दोनों आरोपी कुछ समय से रह रहे थे और कबाड़ का काम करते थे।
वहां पहले से रह रहे उनके परिचितों से आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पूछताछ की। उनसे पता चला कि दोनों की अन्य राज्यों से हैं। एक हरियाणा और दूसरा राजस्थान से है। उनसे पता चला कि दोनों कीरतपुर के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसे में कांगड़ा पुलिस की टीम हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ पहुंची। यहां एक आरोपी राहुल (24) को गांव डकोरा से गिरफ्तार किया। दूसरे आरोपी सन्नी (28) को जिला जयपुर के कोटपूतली से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कीरतपुर के शैली ज्वेलर के महेश वर्मा को 91 हजार रुपये में चोरी की गई सोने की चेन बेची है। डीएसपी ने बताया कि रिमांड में पुलिस सभी पहलुओं की जांच करेगी। यह भी पता लगाएगी कि आरोपियों की पृष्ठभूमि ऐसे मामलों से जुड़ी तो नहीं है। कांगड़ा पुलिस शहरवासियों को कानून व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखने और किसी भी तरह दहशत में न आने का संदेश देने के मकसद से आरोपियों को हथकड़ियां लगाकर सोमवार को कांगड़ा बाजार में घुमाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें