फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं ने तोड़ी किसानों की कमर, सरकार का नहीं ध्यान : संघ

Wed, 25 Sep 2024 03:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। किसान और कृषि आज विकट परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। कृषि लागत मूल्य बढ़ गया है, जबकि लाभ ऋणात्मक चल रहा है। खेत असुरक्षित हैं और जंगली जानवरों और बेसहारा पशुओं ने किसानों की फसलों को उजाड़ कर किसानों की कमर तोड़ दी है। भगवान बलराम जयंती के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में भारतीय किसान संघ खंड इकाई नगरोटा बगवां की बैठक जिलाध्यक्ष होशियार सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उक्त समस्याओं पर सरकार का तनिक भी ध्यान इस और नहीं जा रहा है। सरकार ने गोभ्यारण बना रखे हैं परंतु आलम यह है कि पशु सड़कों पर और खेतों में डेरा जमाए बैठे हैं। नगरोटा बगवां में नवनिर्मित एक गोशाला गउओं के आने का इंतजार कर रही है। इस अवसर त्रैवार्षिक चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सुदर्शन दीक्षित की देखरेख में हुई। इसमें 15 ग्राम समितियां की चुनी हुई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें सर्वसम्मति से कमलेश कुमारी को अध्यक्ष और संतोष कुमारी को महामंत्री चुना गया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन लाल चौधरी और जिला महामंत्री रविकांत अभिलाषी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें