फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निगम ने कब्जे में लिया सरकारी सीमेंट, अब पुलिस को सौंपेगा रिपोर्ट

Wed, 25 Sep 2024 03:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर क्षेत्र के साथ सटे गंगथ क्षेत्र की छोंछ खड्ड में मिले सरकारी सीमेंट के करीब 80 बैगों को सिविल सप्लाई काॅरपोरेशन ने अपने कब्जे में ले लिया है। निगम जांच कर रहा है कि सरकारी सीमेंट किसे और किस काम के लिए जारी हुआ था। सभी बिंदुओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर निगम पुलिस को आगामी कार्रवाई के लिए सौंपेगा। गत सोमवार को सरकारी सीमेंट के 70-80 बैगों के फेंकने और कुछेक का पानी में बहाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


नूरपुर थाना प्रभारी एसके धीमान ने बताया कि उक्त सरकारी सीमेंट को की जांच में अब सिविल सप्लाई काॅरपोरेशन का सहयोग लिया जा रहा है। यह किस कार्य हेतु किस विभाग ने आवंटित किया था, जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

-पुलिस की ओर से गंगथ की छोंछ खड्ड से बरामद किए गए सीमेंट के बैग निगम को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने जो जानकारियां मांगी गई है, उसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर जल्द पुलिस कार्यालय को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जोगिंद्र पाल, प्रभारी, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम नूरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें