फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सदवां चौक पर 717 ग्राम चरस समेत चंबा के दो युवक गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने नशे के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सदवां चौक पर नाकेबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को 717 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। दोनों चंबा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम सदवां चौक पर नियमित नाकेबंदी और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को सामने देख बाइक सवार दोनों युवक घबरा गए और मौके से भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।
इस दौरान तलाशी लेने पर बाइक सवार चंबा के सिलाघराट के मलेठी निवासी लाल हुसैन (20) और भलूं निवासी मोहम्मद शरीफ के कब्जे से 717 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर पुलिस ने चरस और आरोपियों की मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें