फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 110 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत सब्जी मंडी के पास दो युवकों को 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक चंदन राणा निवासी मुंढी तहसील धीरा और अक्षय कुमार निवासी बलोह तहसील थुरल क्षेत्र में चरस बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर दोनों आरोपियों को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय थे और पुलिस की निगरानी में थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें