फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बाबा बनकर पहुंचे दो युवकों ने उड़ाई महिला की सोने की चेन

Fri, 10 Jan 2025 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। घर में जादू-टोना का साया होने की बात कहकर बाबा बनकर आए दो युवक गगल के समीरपुर चकवन की महिला की सोने की चेन लेकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस थाना गगल में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। अब पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सौंपी शिकायत में रमेश कुमार निवासी समीरपुर चकवन ने बताया कि वीरवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे दो अज्ञात युवक उनके घर पर आए। दोनों युवकों ने घर पर मौजूद महिला विक्रमा देवी से कहा कि किसी ने आपके घर पर जादू टोना किया है। पहले घर के कमरे में जाकर कुछ किया और फिर कहा कि घर से जादू टोना निकाल देंगे। इस दौरान उन्होंने सोने का गहना लाने को कहा, जिस पर महिला ने सोने की चेन दी। इस चेन को सफेद रूमाल में रखकर घर में किसी स्थान पर रखने की बात कही। दोनों युवकों ने सोने की चेन, आटा-माह की दाल और एक डोरी को तौलिये में डाला।

इसके बाद रात को श्मशानघाट में जाकर आटे का पुतला बनाकर इसे दबाने की बात कही। इस पर घर के सदस्य ने इस काम को करने से मना किया तो युवकों ने ही इस काम को करने की बात कही और वहां से चले गए। ठगी का एहसास होने पर महिला ने सोने की चेन को तौलिये में देखा तो चेन उसमें नहीं थी। दोनों युवक काले रंग की बाइक में आए थे, जिसका नंबर भी पंजाब का था और ठेहड़ बेदी की तरफ चले गए। उधर, गगल पुलिस थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत भी शिकायत मिलने के बाद टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें