फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेयजल योजना के पंप हाउस से दो मोटरें चोरी

Sat, 08 Aug 2026 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन/जवाली (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली के तहत भरमाड़, भगवाल और सुदरां उठाऊ पेयजल योजना के पंप हाउस से वीरवार रात चोर दो बड़ी मोटरें चुरा ले गए। इससे पहले सोमवार रात को भी इसी योजना से पांच मोटरों का करीब 100 मीटर लंबा तार चोरी हो चुका है।
विज्ञापन

चोरी हुईं दो मोटरों की कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये आंकी जा रही है, जबकि चोरी हुए तार की कीमत करीब 88 हजार रुपये बताई जा रही है। चोरी की इन घटनाओं से जल शक्ति विभाग को भारी नुकसान पहुंचा है और पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका बन गई है। सूचना मिलने के पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विभागीय कर्मचारी सन्नी कुमार डोगरा जब सुबह करीब आठ बजे अपनी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पंप हाउस के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाने पर पता चला कि दोनों बड़ी मोटरें गायब थीं। चोर दरवाजों के ताले भी अपने साथ ले गए थे। कर्मचारी ने इस घटना की जानकारी कनिष्ठ अभियंता (जेई) निर्मल सिंह को दी।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता ने मौके का निरीक्षण करने के बाद स्थिति से अधिशासी अभियंता लवकेश कुमार को अवगत कराया। अधिशासी अभियंता लवकेश कुमार ने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से घटना की लिखित शिकायत पुलिस थाना जवाली में दर्ज करवा दी गई है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें