फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुई कार, पेड़ों में फंसने से टला हादसा

विज्ञापन
बसकेहड़ में अनियंत्रित होकर गिरी कार। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। पालमपुर-सुजानपुर हाईवे पर बसकेहड़ के पास गुरुवार को एक वाहन को ओवरटेक करते समय मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत यह रही कि कार रास्ते में लगे पेड़ों से टकराकर वहीं अटक गई। इससे वह गहरी खाई में गिरने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

हादसे के दौरान कार में सवार दोनों लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। कार को सपुड़ल निवासी संदीप चला रहे थे। बसकेहड़ के पास ओवरटेक करने के दौरान कार अचानक उनके नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे नीचे की ओर चली गई और पेड़ों के बीच फंस गई। यदि पेड़ नहीं होते, तो कार सीधे गहरी खाई में जा गिरती।
हादसा होते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि दोनों में से किसी को भी चोट नहीं आई, हालांकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। बाद में क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें