फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और वनरक्षक निलंबित, रिट के जंगल मे चला सर्च अभियान

विज्ञापन
वन विभाग की टीम रिट के जंगलों में अवैध कटान के साक्ष्य ढूंढने में व्यस्त। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। वन विभाग के उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम ने शनिवार को दूसरे दिन भी नूरपुर क्षेत्र के एक अन्य जंगल में दबिश दी। जांच के दौरान खैर के 31 पेड़ों को काटे जाने के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

बारिश के बावजूद बरंडा क्षेत्र की पंचायत रिट में वन विभाग की उच्चस्तरीय टीम के सर्च अभियान में अवैध कटान के साक्ष्य पाए जाने और ड्यूटी में कोताही मिलने पर गंगथ बीट और ब्लॉक गंगथ के दो वनरक्षक मोहनलाल और पुष्पेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को विभाग की टीम ने डेंक्वां के जंगल में सर्च अभियान चलाया था और इस दौरान काफी संख्या में खैर के पेड़ों को काटे जाने की जानकारी मिली थी। इस बीट की वनरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया था। इस सारे सीमांत क्षेत्र में वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई से वन माफिया में हड़कंप मच गया है। उधर, विभाग की इस जनपद के कुछ अन्य जंगलों में भी भारी मात्रा में अवैध कटान की जानकारी मिली है।
-शनिवार को चलाए गए सर्च अभियान में नूरपुर हलके की रिट पंचायत के जंगल में 31 पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि गई की गई है। इस संबंध में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए संबंधित क्षेत्र के दो वनरक्षक सस्पेंड कर दिए गए हैं। सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीआर कौशल, मुख्य अरण्यपाल वन विभाग हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें