फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नंदरूल में महिला से सोने की चेन लेकर भागे दो शातिर, ग्रामीणों ने धर-दबोचा

Thu, 13 Mar 2025 08:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। कांगड़ा शहर के साथ सटे नंदरूल गांव में दो शातिर महिला की सोने की चेन लेकर भाग गए। जब ग्रामीणों को इस बारे में पता चला तो कुछ दूरी पर आरोपियों को पकड़ कर उन्हाेंने पुलिस के हवाले कर दिया। वीरवार को बिहार के दो लोग एक घर में यह कहकर गए कि वे सोने के आभूषण साफ करते हैं।
विज्ञापन


इतने में महिला ने उन्हें सोने की चेन दे दी। इस दौरान मौका देखते ही दोनों शातिर मौके से चेन लेकर भाग गए। इतने में महिला ने शोर मचाया, मामला पता लगने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। कांगड़ा पुलिस थाने के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें