धर्मशाला। संस्था के नाम पर प्राप्त राशि को विदेशी खातों में ट्रांसफर करवाने के मामले में कांगड़ा पुलिस ने विदेशी महिला का बयान कलमबद्ध किया है। वहीं, महिला ने संस्था और पैसों के लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों को पुलिस के समक्ष पेश किया है।
इस मामले में अवैध लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी कोई भी गतिविधि सामने नहीं आई है। इसके चलते पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया है। बता दें कि संस्था के निदेशक ने ही विदेशी महिला पर अवैध वित्तीय लेन-देन को लेकर गगल पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि विदेशी महिला की ओर से पेश किए गए दस्तावेजों की जांच की गई है। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप साबित नहीं हुए हैं।