फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तपोवन में डॉक्टरों की दो टीमें संभालेंगी मोर्चा, दो एंबुलेंस भी रहेंगी तैनात

Fri, 13 Nov 2026 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 16 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा सत्र
विज्ञापन

टांडा मेडिकल कॉलेज और धर्मशाला अस्पताल में विशेष वार्ड किए जाएंगे स्थापित
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में 16 नवंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्र के दौरान डॉक्टरों की टीम के साथ दो एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इसमें एक एंबुलेंस विधानसभा परिसर और एक जोरावर स्टेडियम में तैनात रहेगी। इनका आपातकालीन सेवाओं में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा धर्मशाला के क्षेत्रीय अस्पताल और टांडा मेडिकल कॉलेज में दो-दो वीवीआईपी कमरों (स्पेशल वार्ड) की व्यवस्था भी रहेगी।
जिला प्रशासन की ओर से सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा परिसर में एक महिला और एक पुरुष चिकित्सक के साथ फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ भी मौजूद रहेगा। जरूरत पड़ने पर वहां आने वाले लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। अगर स्थिति बिगड़ती है तो 108 एंबुलेंस के माध्यम से मरीज को टांडा या धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया जाएगा। विधानसभा परिसर के लिए चिकित्सकों की टीम धर्मशाला अस्पताल से मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन को जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आदेश जारी किए हैं। धर्मशाला के तपोवन में 16 नवंबर से 21 नवंबर तक विधानसभा का शीत सत्र चलेगा। 15 नवंबर को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रियों सहित विधायक धर्मशाला पहुंच जाएंगे। धर्मशाला अस्पताल में विधानसभा सत्र के दौरान वीवीआईपी के लिए दो विशेष कमरों को तैयार किया गया है। इसमें विशेष मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम भी किया गया है।
विज्ञापन

कोट्स...
विभाग की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं और सत्र के दौरान टीमों की तैनाती वहां की जाएगी। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति के लिए धर्मशाला अस्पताल और टांडा मेडिकल कॉलेज में दो-दो विशेष वार्डों की व्यवस्था की गई है। - डॉ. ओमेश भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें