फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सोकरू डैम के पास 1.107 किलो चरस के साथ चंबा के दो व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने गश्त के दौरान पकड़े आरोपी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने सोकरू डैम क्षेत्र में दो व्यक्तियों को 1 किलो 107 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जिला चंबा के भरमौर क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को सीआईए टीम को चरस तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने पुलिस थाना बैजनाथ के तहत सोकरू डैम क्षेत्र में गश्त और जांच के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1 किलो 107 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान केवल कुमार (45) और नेक चंद (46), निवासी गांव कैल्ला, डाकघर खुंदैल, तहसील भरमौर, जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बैजनाथ में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। जांच में चरस के स्रोत और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें