फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लंबागांव में बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त, एक गोशाला जमींदोज

Mon, 12 Aug 2024 02:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। भारी बारिश ने लंबागांव क्षेत्र में खूब कहर बरपाया। लंबागांव की हारसी पंचायत के लाहड़ में मलका देवी और हारसी के ही वार्ड पांच में ब्रह्मराम का कच्चा घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही लंबागांव के चंद्रोण में राजेश कुमार की गोशाला भी जमींदोज हो गई। खालटा में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। खालटा गावं के बलबीर सिंह और राकेश धीमान ने बताया कि हर साल बारिश का पानी सड़क से घरों में आ जाता है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत भी करवाया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के अधिकारियों को नुकसान के संबंध में रिपोर्ट प्रशासन को भेजे जाने को कहा है, ताकि प्रभावितों को शीघ्र राहत राशि दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें