रानीताल में फ्लाईओवर पर टकराईं कारें। -स्रोत ः जागरूक पाठक
गुलेर (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा के रानीताल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को कार और ट्रक की टक्कर के बाद शनिवार सुबह रानीताल फ्लाईओवर पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार को मामूली चोटें आईं, लेकिन वाहनों को भारी नुकसान हुआ।
हादसे का मुख्य कारण एक लेन का आधे से ज्यादा बंद होना है। इससे सभी वाहन तेज गति से एक ही लेन पर आ रहे हैं। डाइवर्जन बोर्ड होने के बावजूद वाहन चालक दूसरी लेन में नहीं जा रहे, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। शनिवार सुबह हुई इस दुर्घटना में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके चलते पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।