फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो आरोपी फिर पुलिस रिमांड पर, पांच भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल के टांडा राजपुर में 16 मार्च को चिट्टा के साथ पकड़े गए सात आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। इनमें से दो आरोपियों, अक्षय और बंटी को फिर से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अन्य पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन


डीएसपी पालमपुर, लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने इन आरोपियों से 12.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बंटी (35), राकेश कुमार (35), रिंपु कुमार (45), मनीत कुमार (35), अक्षय कुमार (27), अक्षय शर्मा (35) और संदीप कुमार (33) शामिल हैं। इनमें से संदीप कुमार पुलिस विभाग में तैनात था और रिंपु कुमार खेल विभाग में चालक था। दोनों को निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें