पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। स
शाहपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसा शाहपुर के समीप छतड़ी में करीब रात 2:00 बजे पेश आया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
रात का समय होने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शाहपुर पुलिस के अनुसार, इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि दुर्घटना में किसी अन्य व्यक्ति अथवा संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। संवाद