फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2026 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर पुलिस थाना की विशेष टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि टीम ने मंगलवार को धारीवाल (पंजाब) में दबिश देकर विक्टर निवासी वार्ड-6, मॉडल टाउन धारीवाल, जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में वर्ष 2016 में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज था। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था और उसे न्यायालय ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। आरोपी को कानूनी कार्रवाई को न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें