फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ट्रक ने तीन दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, तीन सवार घायल

विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत डमटाल के पास जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में कांता देवी इंदौरा क्षेत्र के गगवाल गांव की रहने वाली हैं, जबकि अमरनाथ पठानकोट के गुड़ा कला गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन


वहीं, बलराज पंजाब के होशियारपुर के हाजीपुर, मुकेरियां इलाके के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना पुलिस चौकी ठाकुर को दी गई, जिसके बाद चौकी प्रभारी चमन लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास से साक्ष्य जुटाए। चमन लाल ने बताया कि घटना के बाद तीनों घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मुकेरियां भेजा गया है। वहीं, ट्रक चालक गुरदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक इंदौरा के गुलरिया का निवासी है और उसकी उम्र 70 वर्ष है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें