धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के कोतवाली बाजार के फव्वारा चौक पर कचहरी की तर्ज पर तिरंगा लगाया जाएगा। कोतवाली बाजार व्यापार मंडल ने यह योजना स्मार्ट सिटी प्रबंधन के सामने रखी है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप ने बताया कि कोतवाली चौक धर्मशाला का मुख्य बाजार, जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। इसके सौंदर्यीकरण के लिए व्यापार मंडल ने यहां तिरंगा लगाने का सुझाव दिया है।
स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। चौक को नया रूप दिया जा रहा है। फव्वारा और भगत सिंह की प्रतिमा को नए सिरे से स्थापित किया जाएगा। साथ ही रामलीला की स्टेज दोबारा से बनाई जाएगी। इससे कोतवाली बाजार में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घूमने के लिए स्थान मिल पाएगा और लोग बाजार में पहुंचेंगे। व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।