डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा के काठगढ़ शिव मंदिर में जिला स्तरीय महाशिवरात्रि पर्व पर इस बार पुलिस विभाग के 100 जवान सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। कार्यक्रम के दौरान होम गार्ड जवान भी तैनात होंगे। एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में पर्व की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया। मन्दिर सुधार सभा काठगढ़ के प्रधान ओम प्रकाश कटोच ने मेले की सुचारू संचालन हेतु सभा का सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, बिजली और पेयजल सप्लाई के साथ परिवहन व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। यह भी तय किया कि खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार का केमिकल इस्तेमाल पर प्रतिबंधित रहेगा। महोत्सव पर शिव महिमा के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर मेला अधिकारी अमन दीप, पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार यादव, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग प्रदीप शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।