फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हरिपुर कॉलेज में निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 15 Aug 2025 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
हरिपुर कॉलेज में तिरंगा यात्रा निकालते हुए विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
हरिपुर (कांगड़ा)। चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवियों ने तिरंगा रैली निकाली। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. प्रभात कुमार शर्मा ने स्वयंसेवियों और अन्य विद्यार्थियों को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुए वीरों के बारे में बताया।
विज्ञापन

साथ ही देश के युवाओं को भी देश सेवा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा के दुनिया में सबसे ज्यादा युवा आबादी भारत में है और प्रत्येक युवा को भारत के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली महाविद्यालय परिसर में निकाली गई। रैली में स्वयंसेवियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे देश भक्ति नारों का उद्घोष किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें