फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्थापना दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगथ (कांगड़ा)। हिमवीर जागृति मंच की ओर से सीमा सुरक्षा बल के 61वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गंगथ में किया गया। इसमें नूरपुर, जवाली, फतेहपुर और इंदौरा तहसीलों से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सेवानिवृत्त जवानों के अलावा आईटीबीपी और सीआईएसएफ के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत देश सेवा में शहीद हुए बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंच के सचिव जरनैल सिंह डढवाल और कोषाध्यक्ष रमेश सिंह मंडियाल ने मंच की ओर से विभिन्न समाजसेवी कार्यक्रमों के आयोजन पर प्रकाश डाला। इस दौरान चारों तहसीलों में एक-एक विद्यालय का चुनाव कर दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रत्येक स्कूल के दो-दो छात्रों को पुस्तकें खरीदने के लिए 3000 रुपये प्रति छात्र सहायता के रूप में दिए गए।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त आईजी रमेश सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर और बांग्लादेश सीमा पर वर्तमान स्थिति में सीमा सुरक्षा बल के सदस्य की ओर से दिए गए योगदान, नक्सलवाद की कमर तोड़ने में सीआरपीएफ का वर्तमान स्थिति में देश की आंतरिक में बाहरी सुरक्षा के योगदान देने पर सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की सराहना की। इस दौरान नूरपुर रोटरी क्लब अध्यक्ष करण ओबेरॉय, कर्नल राजेश्वर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें