फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामुंडा में तूफान से टूटे पेड़, बिजली गुल

विज्ञापन
जदरागल में बिजली की वोल्टेज बढ़ने से घरों में जले उपकरण - फोटो : Kangra
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। क्षेत्र में वीरवार सायं आए तेज अंधड़ से आसपास के क्षेत्रों में बिजली की लाइनों पर पेड़ की टहनियां और बांस गिरने से बिजली की आपूर्ति बाधित रही। वहीं, जदरांगल, बल्ला पंचायत में लाइनों पर बांस गिरने से वोल्टेज बढ़ने से करीब 100 घरों में बिजली की वायरिंग, फ्रिज, टेलिविजन और अन्य उपकरण खराब होने का समाचार है। इसके अलावा एक ट्रांसफार्मर में भी आग लगने की सूचना है।
विज्ञापन

जदरांगल पंचायत के उपपप्रधान सुनील दत्त ने बताया कि वोल्टेज बढ़ने से गांव के संसार मित्र, मनोज कुमार, सचिन सूद, राकेश, राम लाल, सुनील कुमार, अशोक, राजीव, अश्विनी, सुभाष, परस राम, भारत भूषण और पंकज सहित अन्य 100 घरों में भारी नुकसान हुआ। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग की। वहीं, बिजली परिषद के सहायक अभियंता प्रदीप चौधरी ने बताया कि तूफान की वजह से बिजली के तारों पर बांस और पेड़ की टहनियां गिरने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। बिजली बोर्ड की टीम मौके पर लाइनों की मरम्मत कर रही है, जल्दी ही बिजली की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें