फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाढ़ में पेड़ गिरने से दो लोग घायल, गंभीर हालत में टांडा किए रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम के साथ लगते गांव डाढ़ में शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश और तेज आंधी के कारण वर्षों पुराना हनुमान मंदिर के पास लगा सफेदे का पेड़ जड़ों से उखड़कर साथ लगती दुकानों पर जा गिरा। इसके चलते सब्जी की दुकान में खड़े चार लोग भी उसकी चपेट में आ गए, जबकि दो स्कूटर, एक बाइक, एक टैंपो और तीन कारों को भारी क्षति पहुंची है। हादसे में दुकान में फंसे चार लोगों में से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडार रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस दुकान पर सफेदे का पेड़ गिरा, वहां पर चार लोग खड़े थे। इनमें तीन लोगों को तो स्थानीय लोगों ने बड़ी आसानी से निकाल लिया, लेकिन नीटू राणा दुकान के एंगलों में बुरी तरह से फंस गया, जिसे लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। नीटू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया। वहीं एक दूसरे व्यक्ति पंकज कुमार की भी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा रेफर किया गया है। सफेदे का पेड़ गिरने से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। हालांकि, हनुमान मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं पेड़ गिरने के बाद क्षेत्र में चार घंटे बिजली गुल हो गई। उधर, बिजली बोर्ड के एसडीओ अमन सूद ने कहा कि बोर्ड को करीब एक लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।
पंचायत के उपप्रधान ने घटना की सूचना विधायक आशीष बुटेल, पालमपुर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज वरिंद्र कुमार, दलवीर, विशाल पठानिया और पालमपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं विधायक के आदेशों के अनुसार तहसीलदार वेद प्रकाश फौरी राहत देने के लिए टांडा भेजे गए। इसके अलावा एक सफेदे का पेड़ पंचायत घर डाढ़ की दीवार पर गिरा है, जिससे भी काफी नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें