फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एनएच पर चार घंटे ठप रहा यातायात

विज्ञापन
. पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन निर्माण कार्य के तहत भाली में लगा हुआ जाम एवं मलबा हटा
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाली में चल रहा फोरलेन निर्माण कार्य लोगों के लिए आफत बन गया है। भारी बारिश एवं भूस्खलन के कारण सुबह 5 से लेकर रात 9 बजे तक यातायात बिल्कुल ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान आधे घंटे के लिए एक एंबुलेंस भी जाम भी फंसी रही। यातायात बाधित होने के कारण स्कूल, काॅलेज, आईटीआई के विद्यार्थियों सहित कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी और वाहन चालक भी चार घंटे जाम में ही फंसे रहे। बाद में फोरलेन निर्माण कंपनी की मशीनरी से मलबे को हटाकर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में लगभग 90 डिग्री तक दोनों ओर से पहाड़ की कटाई की गई है। इससे भारी बारिश होने से ये पहाड़ भूस्खलन के साथ ध्वस्त हो रहे हैं और जाम आम हो गया है।
भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग ने दलदल युक्त तालाब का रूप ले लिया, जिसे पैदल पार करना भी मुश्किल हो गया। फोरलेन कंपनी अस्थायी तौर पर सड़क को बहाल कर रही है। क्षेत्र के अति भयानक जोन होने से प्रशासन, एनएचएआई तथा फोरलेन निर्माण कंपनी ने आम नागरिकों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। सोमवार रात 11:30 बजे हिमाचल परिवहन निगम की धर्मशाला-भरमौर रूट की रात्रिकालीन बस भी विशालकाय पत्थर की चपेट में आने से बाल-बाल बची है। भाली में तालाब बनी इस सड़क में बस हिचकोले खाती हुई अचानक बंद हो गई। इसके बाद बस की जांच करवाने के बाद गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें