फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बनोई में फिर गिरा मलबा, यातायात रहा बाधित

विज्ञापन
बनोई में एयरपोर्ट के साथ पहाड़ी से सड़क पर गिरा मलबा
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। पंचायत कुठमां के कस्बा बनोई के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बारिश के कारण एयरपोर्ट की दीवार के साथ हो रहे भूस्खलन का मलबा फिर सड़क पर आ गया। इससे सुबह ही यातायात बाधित हो गया। इसके बाद विभाग ने जेसीबी मशीनों से मलबे को हटाकर करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल किया। पहाड़ी से आ रहे मलबे के साथ आ रही मिट्टी से सड़क पर पूरी तरह से दलदल बन गई है। कीचड़ के कारण जहां पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है वहीं दोपहिया वाहन चालक भी फिसलकर गिर रहे हैं। जिला परिषद सदस्य जोगिंद्र सिंह, प्रधान रवि कुमार, कैलाश राणा, सुनील दत्त चाईना, अनमोल दीप, वकील सुधीर राणा ने मांग की है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें