फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ से पपरोला पहुंचने में लग रहा एक घंटा

विज्ञापन
बैजनाथ में लगा वाहनों का जाम। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। त्योहारी सीजन के साथ विवाह का सीजन होने से मंगलवार को बैजनाथ के तारापुरी बाजार से पपरोला के ठारू तक जाम की स्थिति रही। यहां तक कि दोनों बाजारों से गुजरने वाले इस एनएच के तीन किलोमीटर के सफर को तय करने में वाहन चालकों को एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

बैजनाथ बाजार में रेड लाइट होने के साथ दोनों बाजारों में आधा दर्जन यातायात पुलिस के जवान तैनात थे, लेकिन बाजारों के दोनों किनारों पर बेतरतीब रखे सामान, बैजनाथ बस अड्डे और पंडोल रोड सहित पपरोला में अंद्रेटा रोड और उतराला रोड को जाने वाले रास्तों पर जाने वाले वाहनों के कारण जाम की स्थिति पैदा हुई। लोगों का कहना है कि दोनों बाजारों के लिए बाईपास की प्रपोजल पिछले 20 सालों से चर्चा में है, लेकिन अब तक नेता इस दिशा में ध्यान देने की बजाय घोषणाएं करते रहे हैं। उधर, एसडीएम बैजनाथ छवि नांटा ने बताया कि बाजारों में बेतरतीब रखे सामान को लेकर नोटिस दिया गया है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें