धर्मशाला स्थित अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम में बात रखते हुए कोतवाली बाजार और कचहरी
- फोटो : भद्रवाह में झिंझोली पर्व की रस्म पूरी करते श्रद्धालु।
धर्मशाला। कोतवाली बाजार के व्यापारी बाजार की मुख्य सड़क को माल रोड बनाने के लिए तैयार हो गए हैं। अब व्यापार मंडल की ओर से जल्द ही नगर निगम के आयुक्त और उपायुक्त को माॅल रोड बनाने का प्लान सौंपा जाएगा। यह बात धर्मशाला में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में व्यापार मंडल कोतवाली बाजार के अध्यक्ष अनुज कश्यप ने कही। कार्यक्रम में कचहरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुनीष लुथरा, महासचिव गर्वित शर्मा, कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष रजत महाजन और व्यापारी दिवाकर कनोजिया भी उपस्थित रहे।
इस दौरान दोनों व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों की ओर से नई कार्यकारिणी के गठन के बाद प्राथमिकताओं, कारोबार को बढ़ाने के तौर तरीकों और पर्यटकों सहित ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और कारोबारियों को पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई।
अनुज कश्यप ने कहा कि धर्मशाला में व्यापारियों का कारोबार धीरे-धीरे कम हो रहा है। ऑनलाइन सिस्टम का दौर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। बाजारों में कारोबार बनाए रखने के लिए समय-समय पर बदलाव की जरूरत है। इसके साथ ही कोतवाली में व्यापार कम होने का बड़ा कारण पार्किंग की व्यवस्था न होना और सड़कों के किनारे खड़ी गाड़ियां भी हैं।
कोतवाली में चार से पांच ऐसे स्थान हैं, जहां पर पार्किंग की व्यवस्था की जा सकती है।