फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला और कांगड़ा में जाम ने सताए सैलानी

Mon, 29 Jun 2026 09:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगडा में रविवार को लगे लंबे जाम की स्थिति। जागरूक पाठक
विज्ञापन
धर्मशाला/कांगड़ा। जिला के प्रमुख पर्यटन स्थलों धर्मशाला और कांगड़ा की सड़कों पर रविवार को पर्यटकों की भारी आमद के चलते दिनभर लंबा जाम लगा रहा। धर्मशाला के स्टेडियम रोड से लेकर कांगड़ा के घाट, समेला और दौलतपुर सुरंग तक जाम लगता रहा। इससे आम जनता और सैलानियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया।
विज्ञापन

वाहनों की इस लंबी कतार के कारण स्थानीय लोगों का सड़क पार करना तक दूभर हो गया। तपती गर्मी के बीच इस महाजाम में फंसे लोग घंटों राहत का इंतजार करते नजर आए। धर्मशाला घूमने आए पर्यटक रोहित श्रीवास्तव, रेणुका श्रीवास्तव, जतिन प्रभाकर और शौर्य ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि वे यहां की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने आए थे, लेकिन लंबे जाम में फंसने के कारण उनका अधिकांश समय सड़क पर ही बर्बाद हो गया।
पर्यटकों ने कहा कि जाम कब तक खुलेगा, इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी देने वाला नहीं था। दोपहर बाद भी स्थिति जस की तस बनी रही और वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे। भीषण गर्मी के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में पुलिस कर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। समाचार लिखे जाने तक दोनों ही क्षेत्रों की मुख्य सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव बना हुआ था।

कांगडा में रविवार को लगे लंबे जाम की स्थिति। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें