फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर में 239.41 ग्राम चिट्टे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 08:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर ने दो अलग-अलग मामलों में 239.41 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने पंजाब और कांगड़ा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पहले बड़े मामले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर तीन युवकों के कब्जे से 223 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार एसटीएफ की टीम जसूर-तलवाड़ा सड़क पर स्थित आईटीआई के समीप गश्त पर थी। इस दौरान वहां मौजूद तीन युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जब उनकी नियमानुसार तलाशी ली गई तो मौके पर भारी मात्रा में यह हेरोइन बरामद हुई।
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान शुभम (19) निवासी गांव ठेहड़ (नूरपुर, कांगड़ा), गगनदीप सिंह (25) निवासी राजपुरा और सुखदीप सिंह (23) निवासी फेरोचीची, दोनों डाकघर ननोवाल जिंदर, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए ने पंजाब के एक युवक को 16.41 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सीआईए टीम को गुप्त सूचना के आधार पर मठोली (जसूर) के समीप एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी करण कुमार (24) निवासी गली नंबर-2, मकबूलपुरा, तहसील एवं जिला अमृतसर (पंजाब) के पास चिट्टा बरामद हुआ। एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें