फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़-बिलिंग में उमड़े पर्यटक, एक दिन में 300 से अधिक टेंडम उड़ानें

Mon, 27 Apr 2026 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बिलिंग में उड़ान भरता पायलट। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
बैजनाथ/बीड़ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व विख्यात बीड़-बिलिंग घाटी में गर्मियों की दस्तक के साथ ही पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। रविवार को वीकेंड के चलते यहां 300 से अधिक पर्यटकों ने टेंडम पैराग्लाइडिंग उड़ानों का लुत्फ उठाया। बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों के साथ-साथ कुछ विदेशी पायलट भी आसमान में उड़ान भरते नजर आए।
विज्ञापन

पर्यटक न केवल बिलिंग से उड़ान भर रहे हैं, बल्कि बीड़ के करीब स्थित राजगूंधा की ओर भी रुख कर रहे हैं। बीड़ में वर्तमान में 200 से अधिक होटल और होमस्टे उपलब्ध हैं, जो पर्यटकों की आमद के कारण पूरी तरह भरे हुए हैं। पर्यटन विभाग से पंजीकृत लगभग 300 स्थानीय पायलट इस समय टेंडम उड़ानों के संचालन में जुटे हैं।
बीड़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश अवरोल ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को बड़ी मजबूती मिली है। साहसिक खेलों की बढ़ती गतिविधियों से होटल कारोबारियों के साथ-साथ टैक्सी चालकों और अन्य छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। घाटी में बढ़ती इस चहल-पहल से आगामी सीजन के और भी बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिलिंग में उड़ान भरता पायलट। जागरूक पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें