फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जोगीबाड़ा में खाई में गिरी पर्यटकों की कार

Sun, 22 Jun 2025 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में खड़ा डंडा रोड पर जोगीबाड़ा में शुक्रवार देर रात पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार चालक को मामूली चोटें आई। वहीं, दुर्घटना में कार को काफी नुकसान हुआ है। इस मार्ग पर सेफ्टी बैरियर न होने के कारण पिछले आठ महीने में यह आठवां हादसा है।
विज्ञापन


मौजूदा वर्ष में भी इस स्थान पर चार हादसे हो चुके हैं और कुछ माह पहले दो दिन लगातार अलग-अलग कारें एक ही स्थान से नीचे गिरी थीं। इन हादसों के बाद इस स्थान पर सुरक्षा बैरियर लगाने की भी मांग उठ चुकी है, लेकिन अभी तक यह व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में यह क्षेत्र अब ब्लैक स्पॉट बन चुका है। हालांकि, शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे को लेकर पुलिस में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें