फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वीकेंड पर गुलजार हुए पर्यटन स्थल, होटल 100 फीसदी पैक

Sun, 28 Jun 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला वीकेंड पर पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार रही। शुक्रवार से ही शुरू हुआ सैलानियों के आने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा, जिससे शहर के निजी और पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटल 100 फीसदी पैक हो गए। मैक्लोडगंज, भाग्सूनाग सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुबह से देर शाम तक पर्यटकों की भारी चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन

पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों ने यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का जमकर लुत्फ उठाया। होटल कारोबारियों के अनुसार, मुख्य पर्यटन सीजन के साथ-साथ इस सप्ताह पंजाब और जम्मू-कश्मीर की मोबाइल, कपड़ा व मेडिकल शॉप एसोसिएशन की छुट्टियों का होना स्थानीय कारोबार के लिए बेहद लाभकारी रहा।
कारोबारियों को उम्मीद है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा, तो आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी, जिससे स्थानीय पर्यटन उद्योग को और मजबूती मिलेगी। स्मार्ट सिटी होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने कहा कि वीकेंड पर निजी होटलों में 100 फीसदी बुकिंग दर्ज की गई है। कारोबार की दृष्टि से आने वाले दिन और बेहतरीन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें