धर्मशाला। मैक्लोडगंज चौक पर परिवार सहित शराब पीने और पुलिस से उलझने पर एक पर्यटक को पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत चालान किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार शाम गश्त के दौरान व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता मिला। पूछताछ करने पर उसने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसकी पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी गुरतेज सिंह के रूप में हुई।