फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मैक्लोडगंज चौक पर शराब पीने पर पर्यटक को पांच हजार जुर्माना

Mon, 16 Nov 2026 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। मैक्लोडगंज चौक पर परिवार सहित शराब पीने और पुलिस से उलझने पर एक पर्यटक को पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत चालान किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार शाम गश्त के दौरान व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता मिला। पूछताछ करने पर उसने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसकी पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी गुरतेज सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि जुर्माना वसूलने के बाद आरोपी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें