फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-विदेशी पर्यटकों से गुलजार हुई पर्यटन नगरी धर्मशाला

विज्ञापन
मैक्लोडगंज के भागसूनाग मार्किट में शुक्रवार को उमड़ी पर्यटकों की भीड़। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। देश-विदेशों से पहाड़ों का रुख कर रहे पर्यटकों से पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज गुलजार हो गई है। इस सप्ताह लंबे वीकेंड के चलते बाहरी राज्यों सहित विदेशी पर्यटकों के आने से होटल कारोबारियों को संजीवनी मिली है। बाहरी राज्यों में गर्मी के प्रकोप के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, दक्षिण भारत सहित विदेशी पर्यटकों की चहलकदमी धर्मशाला की सुंदर वादियों में देखी जा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं कारोबार के नजरिये से भी धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग और नड्डी के होटल पर्यटकों से पैक हो गए हैं। होटल कारोबारियों की मानें तो धीरे-धीरे मई माह के लिए भी पर्यटन नगरी के होटलों में बाहरी राज्यों से ऑनलाइन बुकिंग होना शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को धर्मशाला के होटलों में देर शाम तक 80 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इससे जाहिर है कि यह सप्ताह भी पर्यटन कारोबारियों के लिए अच्छा रहेगा।
ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई मुसीबत
पर्यटन नगरी में पर्यटकों के आने से धर्मशाला और मैक्लोडगंज में घंटों लबा जाम लग रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही धर्मशाला की सड़कों पर बाहरी राज्यों की गाड़ियों की आवाजाही देखी गई। लंबे समय तक जाम लगने के कारण गाड़ियां धीरे-धीरे रेंगती नजर आईं। ऐसे मेेे पुलिस ने सड़कों को सुचारु किया।
विज्ञापन

कोट्स
पर्यटन नगरी धर्मशाला के होटल कारोबारियों सहित टैक्सी चालकों और दुकानदारों के लिए यह सप्ताह राहत भरा आया है। बीते सप्ताह में नवरात्र के कारोबार मंदा ही रहा था। लेकिन, इस सप्ताह पर्यटकों के आने से सभी कारोबारी खुश हैं। - राहुल धीमान, अध्यक्ष होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें