फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हिमाचल दिवस पर पर्यटन नगरी पर्यटकों से गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल दिवस पर भी पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज-धर्मशाला पर्यटकों से गुलजार रही। वीकेंड और रविवार को होटलों में अच्छी बुकिंग रहने के बाद सोमवार को भी प्रदेश में सरकारी छुट्टी रहने पर हिमाचल और बाहरी राज्यों से भी काफी पर्यटक पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज की हसीन वादियों का दीदार करने पहुंचे।
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन की मानें तो सोमवार को भी पर्यटन नगरी के होटल 50 से 60 फीसदी तक बुक रहे। वहीं, निचले राज्याें में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब लोग धीरे-धीरे पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। इससे आने वाले समय में भी पर्यटन कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद जगी है। साथ ही धर्मशाला में मई माह में होने वाले दो मैचों को लेकर भी पर्यटन नगरी के होटलों में देश-विदेश से क्रिकेट प्रेमियों की ओर से ऑनलाइन बुकिंग करवाई जा रही है।

उधर, होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांवा ने बताया कि सोमवार को भी होटलों में 50-60 फीसदी तक होटल बुकिंग रही। आईपीएल मैचों को लेकर भी बुकिंग का दौर जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें