फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़-बिलिंग में पर्यटन की उड़ान, रोजाना 500 टेंडम फ्लाइट्स से घाटी गुलजार

विज्ञापन
बीड़ के क्योर की लैंडिंग साइट पर पैराग्लाइडर।जागरूक पाठक।
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध बीड़-बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग सीजन पूरे शबाब पर है। बाहरी राज्यों से पहुंच रहे पर्यटकों के चलते रोजाना 300 पायलटों की ओर से करीब 500 टेंडम उड़ानें भरी जा रही हैं, जिससे होटल, टैक्सी और पर्यटन कारोबार को भी बड़ा सहारा मिला है। हालांकि बढ़ती भीड़ के साथ यातायात व्यवस्था चुनौती बन गई है और संकीर्ण मार्गों पर लग रहे जाम से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय कारोबारियों को उम्मीद है कि 30 जून तक चलने वाले इस सीजन में पर्यटन गतिविधियां इसी तरह जारी रहेंगी। वहीं दूसरी ओर बढ़ती भीड़ के कारण चौगान चौक से लैंडिंग साइट तक करीब तीन किलोमीटर लंबे संकीर्ण मार्ग पर अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पंचायत चुनावों के दौरान पुलिस बल की व्यस्तता के कारण यातायात व्यवस्था और प्रभावित हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के गांवों के निवासियों और स्कूली बच्चों को इसी मार्ग से आवागमन करना पड़ता है लेकिन लगातार लगने वाले जाम से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से सीजन के दौरान मार्ग को वन-वे बनाने या अन्य प्रभावी यातायात प्रबंधन उपाय लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें