फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आज खास के कार्यक्रम

Thu, 17 Jul 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्संग - प्राचीन शिव मंदिर सुधार काठगढ़ में सुबह 11:00 बजे से भजन-कीर्तन होगा। इस दौरान साध्वी प्रियंका बाबा सत्संग करेंगी।
विज्ञापन


कथा - थुरल स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा दोपहर बाद 3:00 बजे से शुरू होगी।

संस्कृत शिविर - बलाहर स्थित केंद्रीय संस्कृत विवि के वेदव्यास परिसर संस्कृत भाषा पर प्रशिक्षण के शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा।

शिविर - इंदौरा के इंदपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी जांच शिविर सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। इस दौरान पोर्टेबल एक्सरे मशीन के माध्यम से टीबी की जांच की जाएगी।

अभ्यास - नगरकोट युवा कला केंद्र पुराना कांगड़ा की ओर से रामलीला के आयोजन को लेकर चर्चा के साथ रात 9:00 बजे से रामलीला की रिहर्सल की जाएगी।


काम की बात

बिजली बंद - विद्युत उपमंडल चढ़ियार में लाइने बदलने के कार्य के चलते माता आशापुरी, किलही, परमल, बदारन पट्ट, कच्छेड़ा, भुआणा और तिनबड़ व आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति सुबह 10:00 से कार्य समाप्ति तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओपीडी - नागरिक अस्पताल कांगड़ा की ओपीडी में आज डाॅ. अल्पना, डाॅ. सुजाया, डाॅ. अंकुश, डाॅ. अमरीक, डाॅ. काजल, डाॅ. मीनाक्षी, डाॅ. माेनिका राज और डाॅ. महिमा इत्यादि सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें