फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ से ऊना जीप में ले जाया जा रहा बिरोजा पकड़ा

Thu, 17 Jul 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगडा)। स्थानीय पुलिस ने बैजनाथ से ऊना के लिए जीप में अवैध रूप से ले जाए जा रहे बिरोजे के 144 टीन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने यह गाड़ी मैंझा के पास पकड़ी है। पुलिस से जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को अतिरिक्त थाना प्रभारी इंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस गश्त पर थी।
इस बीच मैंझा में एक जीप को जांच के लिए रोका। जीप चालक पुलिस के सवालों का स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर जीप की जांच की। तलाशी के दौरान जीप में बिरोजा मिला, जिसका जीप चालक परमिट नहीं दिखा पाया और पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें