फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज खास

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर
विज्ञापन

प्राकृतिक चिकित्सा-कांगड़ा स्थित गुप्त गंगा धाम में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।
टीबी मुक्त अभियान-स्वास्थ्य खंड भवारना के तहत घनेटा में सुबह 9:30 बजे से शिविर। पोर्टेबल एक्सरे मशीन से मौके पर ही टेस्ट किए जाएंगे।
मेला
छिंज-कोसरी छिंज मेले के दौरान दोपहर 12 बजे से दंगल सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
छोटी माली-शाहपुर मैदान में तीन दिवसीय छिंज मेले के दूसरे दिन छोटी माली के दंगल मुकाबले दोपहर बाद 2 बजे से।
शुभारंभ-कांगड़ा के पैहग (चफड़) छिंज मेले का दोपहर बाद 2 बजे एपीएमसी अध्यक्ष नीशू मोंगरा शुभारंभ करेंगे।
सांस्कृतिक संध्या-राज्य स्तरीय सलियाणा छिंज मेला में शाम 5 बजे से पहाड़ी नाइट सजेगी। इसमें गायक इशांत भारद्वाज, संजीव दीक्षित और धीरज शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

धार्मिक
प्रवचन-शहीद कैप्टन बिक्रम बतरा स्टेडियम पालमपुर में अपराह्न 3 बजे से आनंदमूर्ति गुरुमां ज्ञान, भक्ति और योग पर प्रवचन देंगी।
काम की बात
बिजली बिल जमा करवाएं-विद्युत उपमंडल मारंडा के उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान 31 मार्च तक कर दें। निर्धारित समय के बाद बिना सूचना के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें