फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज खास

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार
विज्ञापन

पशु मित्र-बॉय स्कूल परागपुर में पशु मित्र मल्टी टास्क वर्कर्स के चयन के लिए सुबह 10 बजे से गुलेर, भटोली फकोरियां, ढलियारा, मूहल, सकरी और ठाकुरद्वारा के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा होगी।
साक्षात्कार-सिस इंडिया लिमिटेड की ओर से सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय देहरा में सुबह 10 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर
टीबी जांच-स्वास्थ्य खंड महाकाल के सैहल में सुबह 10 बजे से पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी की जांच की जाएगी।
प्रतियोगिता
फुटबाल-शाहपुर के खेल मैदान में चल रही चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-20 फुटबाल प्रतियोगिता के मुकाबले सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।
धार्मिक
रामायण पाठ-डॉ. स्वामी हनुमंतानंद सरस्वती महाराज के सप्तम निर्वाण महोत्सव पर मच्छयाल घाट अंद्रेटा में सुबह 10 बजे से अखंड रामायण पाठ होगा।
मेला-उत्सव
मेला- चामुंडा के डाढ में चल रहे तीन दिवसीय बैसाखी मेले का दोपहर बाद समापन होगा।
सम्मान-सुलह के भेड़ू महादेव में तीन दिवसीय मेले का समापन पर विधायक विपिन सिंह परमार दंगल विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
काम की बात
बिजली बंद-विद्युत उपमंडल शांतला के अंतर्गत 33/11 केवी उपकेंद्र भरोली जदीद में सुरक्षा निरीक्षण के चलते रक्कड़ के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें