फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज खास

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत
विज्ञापन

टीबी जांच-स्वास्थ्य खंड शाहपुर के अंतर्गत बोड़ू सारना में टीबी जांच शिविर सुबह 10 बजे से। पोर्टेबल हैंड हेल्ड मशीन से जांच होगी।
रक्तदान- थुरल अस्पताल में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर विधायक विपिन परमार के नेतृत्व में भाजयुमो का रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से।
खेलकूद
वॉलीबाल-गिरी क्लब सुकेड़ी की ओर से सायर पर्व पर शौर्य चक्र विजेता शहीद रविकांत की स्मृति में पूर्वाह्न 11 बजे से वॉलीबाल मुकाबले करवाए जाएंगे।
अंडर-19-कलियाड़ा स्कूल में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11 बजे रैत जोन की अंडर-19 स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
उत्सव
भेड़ों का मेला-सायर पर्व पर खनियारा के पटोला मैदान में भेड़ों का मेला पूर्वाह्न 11 बजे से। इसमें बच्चों में गिट्टियां, स्टापू जैसी पारंपरिक खेल स्पर्धाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

विकास
बाईपास शुभारंभ-विधायक किशोरी लाल देओल रोड पर पूर्वाह्न 11 बजे बैजनाथ-पपरोला बाईपास निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे।
काम की बात
सड़क बंद-रैत-कोहला 2.5 किमी सड़क मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के चलते 30 सितंबर तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान पुहाड़ा-चुड़था व हरनेरा-बड़ज-ततवानी या पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही होगी।
विज्ञापन

चिकित्सा सेवा- नागरिक अस्पताल कांगड़ा के आपातकालीन वार्ड में डॉ. नेहा सुबह से शाम तक चिकित्सा सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें