टीबी जांच-स्वास्थ्य खंड भवारना के बारी में टीबी जांच शिविर सुबह 10 बजे से। पोर्टेबल मशीन से लोगों के मौके पर एक्सरे किए जाएंगे।
अभियान
सफाई अभियान-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़जमूला में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सुबह 10 बजे से सफाई अभियान छेड़ेंगे।
रोजगार
साक्षात्कार-उप रोजगार कार्यालय ज्वालाजी में पूर्वाह्न 11 बजे से निजी कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार लेगी।
जनसंवाद
11 बजे-कैबिनेट मंत्री यादविंद्र गोमा पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम पंचायत हरोट में जनसभा के दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
प्रदर्शन
गेट मीटिंग-एचजीसीटीए की लंबित मांगों को लेकर दोपहर 12 बजे कॉलेज प्रोफेसर काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन और गेट मीटिंग करेंगे।
काम की बात
बिजली बंद-उपमंडल नूरपुर के तहत 11 केवी खन्नी फीडर की मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक राजा का बाग, नागवाड़ी, बदूही, खन्नी, परगना, खननी, मेरा आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली बंद-विद्युत उप मंडल धर्मशाला नंबर-1 के तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आरएमयू इंस्टालेशन का कार्य किया जाएगा। इसके चलते चड़ी रोड, कैंट रोड, खनियारा रोड, संगम पार्क, कोतवाली बाजार और मैक्लोडगंज बायपास रोड की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन किया जाएगा।
बिजली बंद - विद्युत बोर्ड उप मंडल सुलियाली के अंतर्गत मरम्मत और रख-रखाव के चलते 11 केवी सदवां फीडर सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक बंद रहेगा। इसके तहत आने वाले गांव सदवां, भूगोला समूला, मालाहड़ इत्यादि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।