चैलेंजर ट्रॉफी-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सुबह 9 बजे चैलेंजर ट्रॉफी में पुरुष वर्ग में ब्लू और पर्पल टीम के बीच मैच शुरू होगा।
शिविर
टीबी जांच-स्वास्थ्य खंड भवारना के चंदरेहड़ में सुबह 9 बजे से टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अभियान
सफाई अभियान-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गढ़ जमूला के स्वयंसेवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 10 बजे से सफाई अभियान छेड़ेंगे।
बैठक
संघ-धर्मशाला बस स्टैंड में सुबह 10 बजे एचआरीटीसी चालक-परिचालक संघ की बैठक प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह की अध्यक्षता में होगी।
सलाहकार समिति-उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला के एनआईसी सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक होगी।
काम की बात
बिजली बंद-11 केवी दाड़ी फीडर के अंतर्गत आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण शीला चौक, अचीवर-हब, दाड़ी गैस एजेंसी के पास, लुंगडू चौक, अमूल मिल्क शॉप के पास, गब्ली दाड़ी, पासू, भटेड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली बंद-11 केवी बगली फीडर के अंतर्गत मटौर, बगली, अनसोली, पटोला, घना, पुराना मटौर, चैतड़ू, मस्तपुर, ढगवार और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यदि मौसम प्रतिकूल रहता है तो रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।
सड़क बंद-पीडब्ल्यूडी उपमंडल थुरल के अंतर्गत संतोषी माता मंदिर घरथूं वाया मलांदर संपर्क सड़क नालियां और रिटर्निंग वॉल बनाने के लिए 8 से 15 जुलाई तक यातायात के लिए बंद रहेगी। इस दौरान मलांदर चौक से घरथूं कुफरू चौक तक मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। लोग वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।