टीबी जांच- स्वास्थ्य खंड भवारना के तहत सिहोटू बुहला और मट्ट में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक
यज्ञानुष्ठान-वेद मंदिर योल में चारों वेदों के यज्ञानुष्ठान के 33वें दिन स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य सुबह 10 बजे से ऋग्वेद मंत्रों का व्याख्यान करेंगे।
कथा-पंचायत हरसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पूर्वाह्न 11 बजे पंडित मुकेश शास्त्री कथा का गुणगान करेंगे।
कथा-धरोहर गांव गरली में वीरवार को दोपहर बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा।
अधिवेशन
मीडिया विंग- ब्रह्माकुमारी मीडिया विंग की ओर से वीरवार को कैलाश मानसरोवर रिट्रीट सेंटर पुन्नर (पालमपुर) में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा।
काम की बात
फायरिंग अभ्यास-भारतीय सेना द्वारा टांडा फायरिंग रेंज में शुक्रवार को दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक अभ्यास किया जाएगा। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोग 14 मई को रेंज के पास जाने से बचें।